परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के बसौली गांव निवासी मोहम्मद सफीक मियां के 9 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अरमान के पानी में डूबने से मौत हो जाने से मौत हो गयी. गुरुवार को स्थानीय गोरेयाकोठी विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे. इसके बाद रोती बिलखती मृतक अरमान की माता लालमणि खातून, पिता मोहम्मद सफीक मियां और उसके दादा वजीद मिया को सांत्वना दिया. उन्होंने अंचल अधिकारी अजय कुमार ठाकुर एवं जिला प्रशासन से वार्ता कर मृतक के परिवार को मिलने वाले आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की वकालत किया.
उन्होंने स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी से परिवारिक लाभ योजना अंतर्गत मिलने वाली अनुदान राशि भी दिए जाने की सुझाव दिया. मौके पर रजनीश प्रसाद कुशवाहा, मौलाना अमजद अली, बिकाउ सिंह, रामप्रवेश मांझी, वीर बहादुर सिंह, बद्री भगत, मनोज सिंह, बबलू सिंह, अमित कुमार सिंह आदि ने भी रोते-बिलखते परिजनों को सांत्वना दिया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…