परवेज अख्तर/सिवान: मुस्तफाबाद में शुक्रवार को दसवीं मोहर्रम सादगी व सौहार्द के साथ मनाया गया। आज ही के दिन इमाम हुसैन कर्बला में शहीद हुए थे। इमाम हुसैन को याद करने वाले व उनके प्रति आस्था रखने वाले ताजिया बनाकर नेयाज फातेहा करते हैं। मोहर्रम पर्व में कुछ हिंदू भाई भी इमाम हुसैन साहेब के प्रति आस्था और श्रद्धा से खिचड़ा मलीदा फातेहा कराते हैं। इससे हिंदुस्तान की गंगा जमुनी सभ्यता का दर्शन होता है। इस वर्ष कोविड-19 महामारी के चलते सरकारी आदेश का पालन करते हुए मुस्तफाबाद में कोई अखाड़ा नहीं उठाया गया। तरवारा में जउयू नेता अब्दुल करीम रिजवी ने अपने मोहल्ले में ताजिया रखकर शांतिपूर्वक सौहार्द के साथ मोहर्रम मनाया व हिन्दुस्तान की खुशहाली व अमन शांति की दुआ मांगी।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…