✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के जामो जलालपुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में जीविका दीदी अंजू कुमारी देवी के नेतृत्व में गुरुवार की देर शाम मोमबत्ती जलाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। अंजू कुमारी देवी ने बताया कि बीएलओ रंजीत कुमार के साथ मतदान केंद्र संख्या 14 से 19 तक के सभी घरों में पहुंच मतदाता पर्ची, मतदाता मार्गदर्शिका और आमंत्रण पत्र दिया जा रहा है।
आमंत्रण पत्र जिला पदाधिकारी द्वारा जारी किया गया है, जो भोजपुरी भाषा में है। लोगों को बताया जा रहा है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में निश्चित रूप से भाग लें। वहीं गुरुवार को दिन भर गंगाहाता गांव में हर घरों तक पहुंच लोगों को जागरूक किया गया और पर्ची तथा अन्य कागज उपलब्ध कराया गया। जीविका के माध्यम से महिलाओं को विशेष रूप से इकट्ठा कर शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…