परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जामो थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खुर्द निवासी बीजेपी नेता सह पीडीएस दुकानदार जनार्दन सिंह की हत्या के बाद उनके परिजनों में भय का माहौल है। भयाक्रांत परिजनों ने सांत्वना देने पहुंचे स्थानीय बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल से अपनी पीड़ा सुनायी। सांसद ने सांत्वना देते हुए इस मामले में एसपी शैलेश कुमार सिंह ने बात कर घर पर पुलिसबल तैनात करने को कहा। सांसद के कहने पर एसपी ने दिवंगत बीजेपी नेता जनार्दन सिंह के घर पहुंच आवश्यक जानकरी हासिल की। परिजनों में भय का माहौल देख एसपी ने घर पर तत्काल पुलिसबल की तैनाती का आदेश जारी कर दिया।
एसपी ने पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर मुजफ्फरपुर टाउन थाने में पदस्थापित दिवंगत बीजेपी नेता की बेटी ब्यूटी कुमारी से भी बातचीत की। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन से तीन सशस्त्र बल तैनाती का आदेश जारी कर दिया। रविवार को पुलिस लाइन से दिवंगत बीजेपी नेता के दरवाजे पर तीन सशस्त्र पुलिसबल के जवानों ने परिवार की सुरक्षा की कमान संभाल ली हैं। क्षेत्र के लोगों ने बीजेपी सांसद की इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया है। पीड़ित परिजनों को गोरेयाकोठी विधायक देवेशकांत सिंह ने भी हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…