परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव में एक महिला की मौत रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। मृतका गांव के गुलाम राजा की पत्नी यास्मीन परवीन बताई जाती है। दूसरी तरफ मृतका के मायके वालों का कहना है कि उसकी हत्या कर दी गई है। घटना रविवार रात की है। महिला ने कथित रूप से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची गोरेयाकोठी थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा बना उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के गले के चारों तरफ काला निशान दिख रहा था। चर्चा है कि महिला के गर्भ में बच्चा भी पल रहा था। घटना को लेकर ग्रामीणों में भी तरह-तरह की चर्चा हो रही थी।
गांव के भी कुछ लोगों का कहना था कि मृतका के स्वजन उससे हमेशा लड़ाई-झगड़ा करते थे। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि शव बारमद कर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया था। अभी इस मामले में कोई आवेदन प्राप्त नहीं है। आवेदन मिलने के बाद अगली करवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…