परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के काला डुमरा व सैदपुरा गांव में कृषि विज्ञान केंद्र भगवानपुर हाट द्वारा शनिवार की शाम जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के अंतर्गत फसल कटनी कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान किसान हरिकिशोर तिवारी, सुनीता देवी, तैमूर, किशोर प्रसाद समेत अन्य किसानों की खेतों में धान के विभिन्न प्रभेद जैसे राजेंद्र मसूरी, राजेंद्र नीलम, राजेंद्र सरस्वती व अन्य की कटाई कृषि विज्ञान केंद्र व कृषि विभाग की संयुक्त टीम की मौजूदगी में की गई।
कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष व वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. अनुराधा कुमारी रंजन ने बताया कि चयनित गांवों में लगी फसलों की जांच व कटाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रति हेक्टेयर 30 से 35 क्विंटल का उपज प्राप्त होने से किसान भी खुश हैं। खरीफ फसलों की बोआई के साथ ही विभिन्न तकनीक से सिंचाई की व्यवस्था कराई गई थी। किसान समय-समय पर विज्ञान केंद्र के प्रतिनिधियों के संपर्क में रहकर आवश्यक जानकारी लेते रहे। इस मौके पर केंद्र के वैज्ञानिक ई. कृष्णा बहादुर क्षेत्री, शिवम चौबे, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी महाराजगंज मुस्तफा अंसारी आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…