परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के जामो थाना मुख्यालय स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा के सामने से बाइक पर सवार दो बदमाशों ने एक महिला से रुपये से भरा थैला छीनकर फरार हो गये. विदित हो कि गोपालगंज जिले के बरौली थाना के माधोपुर ओपी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर नीलामी गांव के नबी रसूल की पत्नी सकीना खातून से बदमाशों ने दिनदहाड़े 20 हजार रुपयों से भरा थैला छीन लिया व फरार हो गये.
बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर सकीना खातून ने जामो बाजार सेंट्रल बैंक से 20 हजार रुपये निकाल कर बैंक के बाहर टेम्पो पकड़ने के लिए खडी थी. तभी एक बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के हाथ से रुपयों भरा थैला छीनकर भाग गए. यह छिनतई की घटना बीच बाजार में हुई. जबकि नजदीक में ही थाना भी है. बाजारवासियों का आरोप है कि सुरक्षा के नाम पर कोरम पूरा किया जा रहा है. पीड़ित महिला द्वारा थाना पहुंचकर फरियाद की गयी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…