गोरेयाकोठी: विधायक ने 2.70 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का किया शिलान्यास

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के सादिकपुर से मुस्तफाबाद तक जाने वाली पथ का शिलान्यास विधायक देवेशकांत सिंह ने शनिवार को किया। विधायक ने कहा कि यह सड़क दो करोड़, 70 लाख 72 हजार 443 रुपये की लागत से अनुरक्षण नीति एम आर-3054 से 4.350 किलोमीटर बनेगी। उन्होंने कहा कि गोरेयाकोठी विधानसभा की जनता के आशीर्वाद और भरोसे से मिली ऊर्जा मुझे काम करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास ही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दो सालों में अपने विधानसभा में 150 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण हुआ है, इससे विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग पंचायतों में आवागमन सुगम हुआ है।

उन्होंने कहा कि पिताजी के सपनों को पूरा करने तथा क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि डुमरा पंचायत के ग्राम सिकटियां में 10 2 विद्यालय का निर्माण होकर तैयार हैं, बसौली पंचायत के ग्राम उजैना में 10 2 विद्यालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है, बैजूबरहोगा पंचायत के हरायपुर में 10 2 विद्यालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है, तपी प्रसाद उच्च विद्यालय भिट्ठी में चार कमरा का निर्माण कार्य, राजेंद्र उच्च विद्यालय, पहलेजपुर में चार कमरा का निर्माण कार्य होना है। मौके पर सहायक अभियंता चंदन शाहू, जिला मंत्री रंजीत प्रसाद,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वशी अह्मद खां, मंडल अध्यक्ष कुबेर प्रसाद, मंडल अध्यक्ष ,राजीव कुमार सिंह, प्रमोद तिवारी, विनय गिरि आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026