परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के हरपुर पंचायत के लाका टोला में दारोगा पांडेय के घर से प्राथमिक विद्यालय की ओर जाने वाली सड़क तथा गोरेयाकोठी पंचायत के मिर्जापुर में पीसीसी सड़क से पश्चिम की ओर जाने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास विधायक देवेशकांत सिंह ने बुधवार को किया। इस दौरान लाका टोला में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मैं लाकाटोला गांव का आजीवन ऋणी रहूंगा।
चुनाव के समय पूरे गांव हमेशा एकजुट होकर एकतरफा मतदान करने का का काम किए हैं तथा यहां लोग मुझे बेटा व भाई की तरह सम्मान देते हैं। मैं भी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का काम करूंगा। विधायक के निजी सचिव सोनू सिंह ने कहा कि विधायक के निजी सचिव सोनू सिंह ने बताया कि इन दोनों गांवों में बनने वाली प्रत्येक पीसीसी सड़क की लागत सात लाख अर्थात कुल 14 लाख रुपये की लागत से पीसीसी बनेगी है। इस मौके पर प्राचार्य प्रमेंद्र रंजन सिंह, पूर्व मंडल विनय गिरि, वैद्यनाथ पांडेय, मुखिया मनोज सिंह, मुखिया निक्कू सिंह, सरपंच पप्पू सिंह, सरपंच भगवान यादव, बीडीसी तिलेश्वर राम आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…