✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के मुस्तफाबाद गांव में मंगलवार मध्य रात्रि करीब 12 बजे क्यामुद्दीन कुरैशी के पुत्र राजू कुरैशी का शव पहुंचते ही स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। मृत राजू कुरैशी की पत्नी चंदा खातून समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। राजू कुरैशी चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मुस्तफाबाद व लद्धी बाजार में मटन की दुकान भी है।
वह घर का कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से परिवार में शोक का माहौल है। राजू का शव का बुधवार की सुबह कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। ज्ञात हो कि मंगलवार को बसंतपुर थाना क्षेत्र के नगौली गांव के समीप राजू कुरैशी की मौत हो गई थी। बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि रेल पुलिस को बार-बार सूचना देने के बावजूद नहीं आने पर बसंतपुर पुलिस ने ही स्वजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…