गोरेयाकोठी: योगापुर कोठी में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो महिलाएं घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी जामो थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम रास्ते पर गंदगी का अंबार हटाने को ले दो गुटों के बीच मारपीट हो गयी. मारपीट में दो महिलाएं घायल हुई हैं. इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने जामो थाने में आवेदन दिया गया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार योगापुर निवासी जगन्नाथ पांडे की पत्नी सोना देवी ने जामो थाना में आवेदन दिया है. पीड़ित ने आवेदन में कहा है कि शुक्रवार की संध्या उनके घर के सामने रास्ते पर गंदगी का अंबार हटाने को कहा गया तो खलील अहमद, इब्राहीम अहमद, अफसाना खातून, हलीमा खातून आदि ने अचानक लाठी डंडे से प्रहार कर दिया.

पीड़िता के घायल होकर जमीन पर गिरते देख उन्हें बचाने पहुंची उनकी बेटी रोशनी को मारपीट कर घायल कर दिया. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अफसाना खातून ने उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया है.उन्होंने बंदूक का भय दिखाने का आरोप लगाया है.वहीं जामो थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांचोपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026