गोरेयाकोठी: तौसीफ रज़ा की अगुवाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

✍️ परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के भिट्ठी स्थित रजा जामा मस्जिद में सोमवार को बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं आयोजित की गई। साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। फारूक अहमद ने बताया कि बच्चों के बीच सामान्य ज्ञान, नात शरीफ, केरत, प्रश्न व अन्य प्रतियोगिता आयोजित क गई। इस दौरान बच्चे काफी उत्साहित भी नजर आए।मस्जिद के इमाम खतिब मौलाना व मोनाजिर रजा कादरी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का हौसला बढ़ता है। साथ ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलती है।

मुख्य अतिथि मुफ्ती अफरोज साहब, हाफिज मुबाशिर व तौसिफ रज़ा सिवानी ने प्रथम आए उम्मे हबीबा, द्वितीय स्थान पर रहे सब्बा परवीन व तीसरे स्थान पर रही जेबा नाज को सम्मानित किया।इसके अलावा अतिथियों ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले सलमा खातून, अल्फी खातून, नाज खातून, नुजहत खातून, रुखसार खातून, माहिरा फारूक, मोहसिन रजा, इरफान आलम, सुहैल रजा, मोहम्मद आशिक, जुनैद आलम, खुर्शीद अली, अफ्फान फारूक को भी पुरस्कृत किया। इस दौरान नियमित रूप से ऐसे आयोजन कराने की भी बात कही गई।इस मौके पर मास्टर फिरोज, खुर्शीद आलम, असगर अंसारी, बादशाह अंसारी, मो. आफताब, इमाम हुसैन समेत अन्य मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026