✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद बाजार में मंगलवार की देर रात महिला ने फंदे से झूल अपनी जान दे दी। हालांकि मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतका गांव के राजन साह की पत्नी बताई जाती है। घर में पति-पत्नी ही रहते थे। जबकि उनके स्वजन कहीं बाहर रहते हैं। संयुक्त परिवार होने के कारण घर में कई लोगों का परिवार रहता है। घटना की सूचना मृतका के मायके वालों के अलावा पुलिस को भी दी गई।
पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही महिला के मायके वाले मुस्तफाबाद पहुंच गए। बुधवार की सुबह शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मुस्तफाबाद में ही शव का अंतिम संस्कार किया गया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि महिला के मां के बयान पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…