गोरेयाकोठी: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के शंभूसरेया गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी लाल बहादुर मांझी के पुत्र बप्पी मांझी के रूप में हुई. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह से ही युवक धान का बिचड़ा डालने के लिए खेत को तैयार कर रहा था. तभी सूचना मिली कि खेत के ऊपर से हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस चुका है. परिजन जब खेत पर पहुंचा तो देखा कि वह अचेत पड़ा हुआ था.

आनन-फानन में सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले गए. लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. इधर बुधवार की संध्या मृतक का शव जैसे ही उसके पैतृक गांव पहुंचा, लोग दहाड़ मार कर रोने लगे. लोगों की नम आंखें आंसुओं को नहीं रोक पा रही थी. मृतक इंटर का था छात्र. वह पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024