छपरा

6 वर्षों में सरकार ने पति को शहीद घोषित नहीं कर सकी: प्रियंका

इसुआपुर के शहीद दरोगा की 6 वी पुण्यतिथि पर याद किये गए संजय

छपरा: इसुआपुर के शहीद दरोगा संजय तिवारी की 6 वी पुण्यतिथि आज , सादे समारोह में प्रखंड के गणमान्य लोग थाना परिसर में लगे प्रतिमा पर मालार्पण कर शाहिद दरोगा को श्रधंजलि दिया, श्रधंजलि देने वालो में शहीद की पत्नी प्रियंका, पुत्र आयुष, स्थानीय नवल ओझा, श्याम प्रसाद जी, बिपिन मिश्रा, राकेश कुमार सिंह के साथ बड़े पैमाने पर स्थानीय गनमनान्य लोग उपस्थित रहे ।

सारण पुलिस के जांबाज जवान संजय कुमार तिवारी मूल रूप से नालन्दा जिले के लहेरी थाना के रहने वाले 2009 बैच के सब इंस्पेकर थे इसुआपुर के 22 वे थानाध्यक्ष के रूप में 12 जून 14 को संजय कुमार तिवारी ने अपना योगदान दिया था। 22 दिसम्बर 14  को बैंक लूट की घटना कोअंजाम देने आये अपराधियो से शामकौड़िया के निकट जब उनका सामना हुआ तो अपराधियो ने ताबड़ तोर फायरिंग कर उन्हें जख्मी कर दिया और इलाज के क्रम में उनकी मौत छपरा सदर अस्पताल में हो गयी। इस मामले में राज्य सरकार ने शहीद के पत्नी प्रियंका को सारण पुलिस बल में नौकरी तो दी परन्तु अब तक उन्हें शाहिद का दर्जा नही मिल सका जिसका गम उन्हें आज भी है।

प्रियंका सारण पुलिस बल में सिपाही के पद पर कार्यरत है

इसुआपुर साथी पुलिसकर्मियो के मदद से स्थानीय एनयूजे (आई) के  लोगो ने संजय के शहादत को याद करते हुए इसुआपुर थाना परिसर में शहीद के प्रतिमा का निर्माण कराया गया जो सम्भवतः बिहार में पहला है, पर अब तक बिभाग ने संजय के परिजनों की सुधि नही ली, जिससे पुलिस बिभाग के प्रति लोगो मे क्षोभ है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026