परवेज़ अख्तर/सिवान:- बिहार प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने शहर के ललित बस स्टैंड परिसर में सोमवार को जिलाध्यक्ष अनिला देवी की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सेविकाओं को अप्रैल 2021 से तीन सौ व सहायिकाओं को 150 रुपये मानदेय वृद्धि की घोषणा जले पर नमक छिड़कने के समान है। सेविका सरकार से भीख नहीं मांग रही है। बल्कि अपने कठीन परिश्रम की उचित मजदूरी मांग रही है। अभी भी सरकार के पास मानदेय वृद्धि के लिए समय है।
सरकार इसमें संशोधन नहीं करती है, तो प्रदेश की ढाई लाख सेविका व सहायिका के आक्रोश का सामना विधान सभा चुनाव में सरकार को करना पड़ सकता है। कहा कि जिले की कई परियोजनाओं में विभागीय लापरवाही के चलते 2019 के पोशाक राशि का वितरण बच्चों को नहीं हुआ। साथ ही लकड़ीनबीगंज, बड़हरिया सहित कई परियोजन केंद्र का किराया भुगतान नहीं हुआ। मौके पर उपाध्यक्ष गीता देवी, सुधा देवी सहित कई सेविका व सहायिका शामिल थीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…