सरकार ने काम में लापरवाही बरतने वाले 3 CO को किया सस्पेंड, कई पर शुरु हुआ विभागीय कार्रवाई

पटना: बिहार सरकार ने तीन अंचलाधिकारियों को निलंबित किया है . राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. बेगूसराय के बछवाड़ा और बक्सर के सिमरी अंचल के सीओ को सस्पेंड किया गया है।

बछवारा अंचल अंचलाधिकारी नेहा कुमारी को बछवाड़ा अंचल में झमटियाघाट मेला के सैरात बंदोबस्ती में गंभीर वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितता का आरोप पाया गया. गंभीर आरोपों के आलोक में प्राधिकार ने नेहा कुमारी को निलंबित करने का निर्णय लिया.जिसके बाद विभाग ने निलंबित कर दिया है। वहीं, बक्सर डीएम की रिपोर्ट पर सिमरी अंचल के अंचलाधिकारी अनिल कुमार को भी कार्य में रूचि नहीं लेने, न्यायालय को गुमराह करने के आरोप में निलंबित किया गया है। किशनगंज जिला के दीघलबैंक की अंचलाधिकारी श्‍वेता राज को सस्पेंड किया गया है।

उधर समस्तीपुर जिला के सिंघिया के तत्कालीन सीओ संतोष कुमार और कल्याणपुर के सीओ अभय दास के खिलाफ भी विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है. इनके ऊपर भी गंभीर आरोप लगे हैं. कटैया के तत्कालीन सहायक चकबंदी पदाधिकारी देवराज स्वामी कार्तिकेय के खिलाफ भी विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है. गोपालगंज जिले के कुचायकोट के तत्कालीन सीओ चौधरी राम के रिटायरमेंट के बाद उनके खिलाफ पहले से चल रही विभागीय कार्यवाही को पेंशन से जोड़ दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026