Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गांव में पॉलिथीन के प्रति ठोस कदम उठाए सरकार : ग्रामीण दुकानदार

पॉलिथीन में सामान नहीं देने पर आए दिन ग्राहकों से होती है नोकझोंक

पॉलिथीन में सामान देने पर इसके कुप्रभाव को हमें ही झेलना पड़ेगा

परवेज अख्तर/सिवान :- प्लास्टिक ज़िन्दगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। हर चीज़ के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल हो रहा है। तमाम स्वरूपों में मिलने वाली पॉलीथिन पर्यावरण के लिए भारी चोट पहुंचा रही है। यदि इस पर समय रहते रोक नहीं लग पाई तो इसके पर्यावरण को भयानक परिणाम झेलने पड़ेंगे। पॉलिथीन पूरे देश की गम्भीर समस्या है। पहले जब खरीदारी करने जाते थे तो कपड़े का थैला साथ लेकर जाते थे, किन्तु आज खाली हाथ जाकर दुकानदार से पॉलिथीन माँगकर सामान लाते हैं। पहले अखबार के लिफाफे होते थे किन्तु उसके स्थान पर आज पॉलिथीन का उपयोग किया जा रहा है। पॉलीथीन का बढ़ता उपयोग न केवल वर्तमान के लिए बल्कि भविष्य के लिए भी खतरनाक होता जा रहा है। इस समस्या को देखते हुए दरौंदा प्रखंड के बगौरा गांव में कुछ दुकानदारों ने पॉलीथिन का उपयोग बंद करके लोगों को जागरुक कर रहे थे लेकिन प्रत्येक दिन ग्राहकों से नोकझोंक होती थी कि गांव में पॉलिथीन बंद करने का आदेश अभी सरकार के तरफ से नहीं है और आप पॉलिथीन में समान नहीं दे रहे हैं। कुछ इस प्रकार की बातों का सामना दुकानदारों को करना पड़ता है। बगौरा के दुकानदारों का कहना है कि या तो पॉलीथिन को पूर्ण रूप से बंद करें। क्योंकि अगर हम दुकानदार पॉलीथिन में सामान नहीं दे रहे हैं तो ग्रामीणों लोगों का कहना होता है कि सिर्फ शहरी क्षेत्र में ही पॉलिथीन का पूर्ण उपयोग बाधित है लेकिन अभी तक गांव में कोई भी सूचना नहीं है पॉलिथीन बंद करने को लेकर तथा यदि हम पॉलिथीन में समान देते हैं तो नुकसान हमें ही है. इसके कुप्रभाव का सामना हमें ही करना पड़ेगा।

गांव के ही कुछ दुकानदारों ने बंद किया था पॉलिथीन में सामान देने काम

शहरी क्षेत्रों में पॉलिथीन को बंद करने का आदेश 23 दिसंबर को था इसी को देखते हुए बगौरा के ग्रामीण दुकानदार प्रिंस गुप्ता ने 19 दिसंबर को अपने दुकान पर पॉलीथिन का उपयोग बंद किया था तथा कपड़े की थैली लोगों को प्रयोग में लाने की सलाह दी थी.

पॉलीथिन हटाओ देश बचाओ अभियान भी चलाया गया था

दरौंदा प्रखंड के बगौरा पुरानी बाजार में 15 मार्च को बच्चों ने चलाया था पॉलीथिन हटाओ देश बचाओ अभियान जहां बच्चों ने पोस्टरों और बैनरो के माध्यम से जागरूक किया था. तथा ‘नो यूज़ पॉलीथिन एंड बी हेल्दी’ व ‘पॉलिथीन हटाओ देश बचाओ’ के नारे भी लगाए गए थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026