Siwan News

पकड़ी में ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम के तहत ग्राम सभा का हुआ आयोजन

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के हसनपुरा प्रखण्ड के पकड़ी पंचायत के पंचायत भवन के प्रांगण में शुक्रवार को ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम के तहत मुखिया अनूप मिश्र के अध्यक्षयता में पंचायत के वार्षिक योजनाओं के चयन के लिए ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी वार्डों के वार्ड सदस्यों के द्वारा अपने-अपने वार्ड समेत पंचायत के सभी आधारभूत आवश्यकताओं सहित स्कूल, उप स्वास्थ्य केंद्र, नल-जल, पेयजल रद्द रियायती अनाज वाले राशनकार्ड, आंगनबाड़ी, गरीब परिवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशनकार्ड, गली-नली, चापाकल, सड़क, श्मशान घाट की घेराबंदी आदि पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान मुखिया श्री मिश्र ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में दो चरणों में ग्रामसभा का आयोजन कर जीडीपी के तहत वित्तिय 2020-21 के लिए पंचायत के वार्षिक योजनाओं किया जाएगा। साथ ही जेएसएस अभय कुमार मिश्र, पंचायत सचिव अवधेश कुमार ओझा, लेखापाल ऋषिकेश भारती, कार्यपालक सहायक मो इरफान व रोजगार सहायक रौशन कुमार ने रेखांकित करते हुए ग्राम सभा मे उपस्थित पंचायत के गणमान्य लोगों के साथ चर्चा कर सरकार द्वारा चल रहे दर्जनों महत्वाकांक्षी योजनाओं का चयन किया गया। मौके पकड़ी पंचायत के दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026