छपरा के एकमा प्रखंड के बसतपुर गांव में कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय श्री श्री 108 श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की भव्य शुरुआत हो गई है। गुरुवार को 108 कलश के साथ मंगल कलश यात्रा एवं मंडप प्रवेश संपन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में युवक, युवतियां एवं महिलाएं शामिल हुईं।
कलश स्थापना के साथ ही वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ प्रारंभ हो गया है। यज्ञ की शुरुआत के साथ बसतपुर, मनीछपरा, बनपुरा, अमनौर, सोभन छपरा और माधोपुर समेत आसपास के गांवों का माहौल भक्तिमय हो गया।
यज्ञ के यज्ञाचार्य गुप्तेश्वर पाण्डेय ने बताया कि यज्ञ के दौरान रामलीला का आयोजन प्रतिदिन रात 8 बजे होगा। यज्ञ में वृंदावन से पधारीं प्रवचनकर्ता किरण शास्त्री अपने वचनों से श्रद्धालुओं को प्रतिदिन शाम 6-8 बजे के बीच लाभांवित करेंगी। यज्ञ के आयोजन में वेदाचार्य दीपक पाण्डेय, नित्यानंद पाण्डेय, शास्त्री रंजीत पाण्डेय, प्रकाश पाण्डेय, शत्रुघ्न मिश्रा, मनन राय, कैलाश पति सिंह, राम अयोध्या यादव एवं समस्त ग्रामवासी शामिल हैं।
श्री श्री 108 श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के कार्यक्रम
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…