गुठनी

गुठनी में सड़क हादसे में दादा की मौत के बाद पोती ने भी दम तोड़ी

दादा-पोती की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान :- शुक्रवार को गुठनी-दरौली मुख्य मार्ग पर हुये सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दादा और पोती दोनों की मौत ईलाज के क्रम में हो गयी. घटना के 12 घंटा के अंदर दादा और दादा के मौत के 24 घंटे के बाद पोती ने गोरखपुर मेडिकल में दम तोड़ दी. गुठनी के किशुनपुरा गांव निवासी जमीर मियां के परिजनों ने बताया जमीर अपनी पोती सुगन खातून (6) के साथ ईंद के सामान की खरीददारी करने शुक्रवार को सेलौर चट्टी पर गये थे.

ईद का सामान खरीदकर अपनी पोती संग लौट रहे थे. गुठनी दरौली मुख्य मार्ग से अपने गांव के पगडंडी पर मुड़ने वाले थे कि उसी समय तेजी व लापरवाही से आयी बोलेरो गाड़ी ने ठोकर मार दी. बोलेरो की ठोकर से दादा और पोती दोनों सड़क पर दूर फेंका गया. जिससे गंभीर रूप से घायल हो गये थे. दोनों घायलों को गुठनी पीएचसी से सीवान रेफर कर दिया गया.

लेकिन परिजनों ने अपनी सुविधा अनुसार देवरिया सदर ले गये. जहां जमीर मियां(55) ने ईलाज के दौरान शुक्रवार देर रात दम तोड़ दिया था. वही उनकी पोती सुगन खातून की मौत इलाज के क्रम शनिवार देर रात्रि हो गयी. इस हादसे में दादा पोती दोनों की मौत से गांव में ईद तो बिल्कुल ही नहीं मना अलग से पूरा माहौल गमगीन रहा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026