परवेज अख्तर/सिवान : छपरा-सिवान मुख्य पथ 531 पर दारौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की देर रात स्कॉर्पियों व ट्रक के टक्कर में दादी एवं पोता की मौत हो गई। जबकि चार घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया गांव के कुछ लोग स्कॉर्पियों से छपरा स्टेशन से अपने रिश्तेदार को लेकर घर लौट रहे थे। इस दौरान जलालपुर पेट्रोल पंप के समीप ट्रक व स्कॉर्पियों की टक्कर हो गई। इसमें छपिया बुर्जुग निवासी ज्ञानेश्वर कुशवाहा की पत्नी सबुजपति देवी(60 वर्ष) व राजेश कुमार के पुत्र बिराज कुमार (5 वर्ष) की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अंगद सिंह की पत्नी बिंदु देवी एवं पुत्री खुशी कुमारी राजधानी ट्रेन से आसाम से छपरा आई थी। जिसको घर लाने के लिए छपिया निवासी आकाश यादव, आशिष सिंह, सूर्य कुमार, राजेश सिंह आदि छपरा स्टेशन गांव से स्कॉर्पियों लेकर गए थे, जो इस घटना में घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दारौंदा प्रभारी थानाध्यक्ष भगवान तिवारी ने घटना स्थल पर पहुंच घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…