परवेज़ अख्तर/सीवान : जिले के गुठनी प्रखंड के चर्चित सोहगरा पंचायत के मुखिया राकेश सिंह का लंबी बीमारी के कारण सोमवार की सुबह दिल्ली स्थित आइएलबीएस अस्पताल निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राकेश सिंह लंबे समय से लीवर की बीमारी से ग्रस्त थे। उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। वे भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष भी थे। साथ ही गुठनी थाना क्षेत्र का चर्चित चिल्हमरवा कांड के गवाह भी थे। उस कांड में भाई को गंवाने के बाद उस कांड के गवाह भी थे। राकेश चार भाइयों में तीसरे स्थान पर थे। उनके छोटे भाई की हत्या चिल्हमरवा घटना के दौरान हो गई थी। उनका शव देर रात पहुंचने की संभावना है। उनके निधन पर प्रखंड प्रमुख कामोद प्रसाद नारायण सिंह, जिप सदस्य समरजीत सिंह, मुखिया विजय सिंह, धनंजय सिंह , भाजपा के मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया अमर सिंह सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त की है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…