Tarwara Hindi News

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री को देख उग्र हुए ग्रामीण

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के चांदपुर गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बन रहे सड़क में घटिया सामग्री का प्रयोग और बोर्ड पर प्राक्कलित राशि तथा कार्य प्रारंभ और समाप्ति की तिथि अंकित नहीं होने के कारण माधोपुर पंचायत के मुखिया पति मनोज शर्मा और भाजपा नेता मनोरंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग कर धांधली की जा रही है, जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा ठेकेदार और कनीय अभियंता से की गई, लेकिन कोई त्वरित कार्यवाई नहीं किए जाने के कारण सड़क समय से पहले ही टूट गया तथा साथ ही पीसीसी का कार्य भी अभी पूर्ण और निर्माण कार्य को पूर्ण दिखाया जा रहा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप लगाया कि अगर समय रहते जिला प्रशासन द्वारा इसकी जांच कर सड़क निर्माण में हो रहे धांधली पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो हमलोग इसके लिए आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर सरपंच घनश्याम साह, अनिल कुमार,इश्वर महतो, सुरेश ठाकुर, सुनील कुमार, अशोक साह, दिलीप कुमार यादव, ओमप्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026