परवेज अख्तर/सिवान : लोकसभा चुनाव के सफल, निष्पक्ष एवं भयमुक्त संचालन के लिए दारौंदा प्रखंड विकास पदाधिकारी रीता कुमारी ने बताया कि लोस चुनाव निर्वाचन 18 प्रखंड स्तरीय विभिन्न कोषांग का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्मिक कोषांग का प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार को बनाया गया है। इनके सहयोग के लिए नौ सहायक कर्मी लगाए गए हैं। आचार संहिता कोषांग का प्रभारी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी विकास कुमार को बनाया गया है। इनके सहयोग के लिए 7 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परिवहन कोषांग के प्रभारी कृषि पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह को बनाया गया है, इनके सहयोग के लिए 17 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। विधि-व्यवस्था कोषांग के प्रभारी प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह को बनाया गया है। इनके सहयोग के लिए सात कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सामग्री कोषांग एवं व्यय कोषांग के प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार को बनाया गया है। इनके सहयोग के लिए सामग्री कोषांग में 13 तथा व्यय कोषांग के लिए सात कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। बीडीओ ने बताया कि सभी कोषांग प्रभारी को शीघ्र योगदान करने का दिशा-निर्देश,जिलास्तरीय कोषांग एवं जिला निवार्चन कार्यालय द्वारा दिए गए पत्रों का अवलोकन करने व इनके द्वारा कार्य को ससमय निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है। प्रखंड के कार्यपालक सहायक नीरा कुमारी बीडीओ द्वारा आदेशित कार्यों का निपटरा करेंगी। प्रखंड एवं अंचल के वैसे कर्मी जिन्हें कोषांग में नहीं रखा गया है उन्हें सुरक्षित कर्मी बनाया गया है। उन्हें आवश्यकता पड़ने पर नोडल बनाया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…