Jiradei News in Hindi

विधानसभा में गूंजा सुरवल कब्रिस्तान का मुद्दा

विधान परिषद सह निवेदन समिति के अध्यक्ष ने उठाई आवाज, जल्द होगी कब्रिस्तान की घेराबंदी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जीरादेई प्रखंड के सुरवल गांव स्थित कब्रिस्तान के अतिक्रमण का मामला विधानसभा में भी उठाया गया है। इसे विधान परिषद सह निवेदन समिति के अध्यक्ष केदारनाथ पांडेय ने उठाया है। मामले में जिला प्रतिनिधि सिफतुल्लाह उर्फ गोरख नेता ने बताया कि गांव के चंद लोगों द्वारा उक्त कब्रिस्तान को अतिक्रमित कर लिया गया था इसकी वजह से उसकी घेराबंदी नहीं हो पाती थी जिसके चलते कब्रिस्तान में गंदे जानवरों का आना-जाना भी लगा रहता था। उन्होंने बताया कि कब्रिस्तान की जमीन 48 डिसमिल है जिसका खाता नंबर 379 व 1015 है तथा प्लॉट नंबर 227 एवं 2082 है। बता दें कि करीब दो वर्षों से अंचल से लेकर जिला प्रशासन तक अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए ग्रामीण चक्कर लगा रहे थे लेकिन इस पर कोई पहल नहीं की गई। थक हार कर ग्रामीणों ने को जिला प्रतिनिधि सिफतुल्लाह उर्फ गोरख नेता के माध्यम से एक लिखित आवेदन दिया। बाद में उक्त आवेदन के आलोक में पांडेय ने बिहार विधानसभा में इस ज्वलंत समस्या को लेकर प्रश्न पूछे जहां पांडेय द्वारा प्रश्न पूछे जाने के बाद जिला प्रशासन एवं अंचल प्रशासन हरकत में आई। उधर जैसे ही ग्रामीणों में डॉ. नौशाद आलम, मो. इसराइल,मो. अख्तर अली, मंसूर आलम, शकील अली, मास्टर नूर आलम, खुर्शीद आलम, इमरान अली, जमशेद अली आदि को कब्रिस्तान की घेराबंदी की सूचना मिली तो वे लोग विधान परिषद एवं उनके जिला प्रतिनिधि के प्रति आभार व्यक्त किया। इस संदर्भ में उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द पैमाइश की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इंजीनियर द्वारा बजट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026