Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान के हसनपुरा में गुरु गोविंद सिंह जयंती मनी

परवेज अख्तर/सीवान:
जिले के हसनपुरा प्रखंड के संबंधित सभी प्राथमिक, मध्य व उच्च विद्यालयों में बुधवार को सिखों के 10 वें गुरु गुरु गोविंद सिंह की जयंती मनाई गयी. वहीं उनके तैल चित्र पर शिक्षकोंं ने पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती मनाई गयी. इस दौरान शिक्षकोंं ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन के माध्यम से दूसरों के लिए एक मिसाल कायम की. वो हमेशा ही धार्मिकता और समानता के लिए खड़े रहे. ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, गुरु गोविंद सिंह की जयंती हर साल दिसंबर या जनवरी में पड़ती है.

हालांकि, गुरु की जयंती का वार्षिक उत्सव नानकशाही कैलेंडर के अनुसार होता है.मान्यता के अनुसार, यह इनकी 354 वीं जयंती है. खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह का जन्म पटना में हुआ था. इस अवसर पर मध्य विद्यालय धनवती में एचएम परवेज अशरफ, शिक्षकोंं में मोहम्मद निजामुद्दीन, जयप्रकाश राम, संजीव कुमार, प्रवीन श्रीवास्तव, बबन यादव मध्य विद्यालय सहुली के एचएम मोहम्मद निजामुद्दीन सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026