Siwan News

लंगर व पाठ के बीच में गुरु नानक देव की जयंती

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के बड़ी मस्जिद स्थित गुरुद्वारा में शुक्रवार को सिक्खों के पहले गुरुनानक देव की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दिन को सिक्ख धर्म के अनुयायी प्रकाश उत्सव और गुरू पर्व के रूप में मनाते हैं। गुरुद्वारे में गुरुग्रंथ का पाठ हुआ और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। सभी ने गुरुद्वारे पर माथा टेका। 1549 वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में पटना से आए रागी जत्था के भाई साहब योगेंद्र सिंह व उनके सहयोगियों ने गुरुग्रंथ का पाठ किया। इस दौरान सिक्ख पंथ के सभी स्त्री, पुरूष व बच्चे उपस्थित रहे। पाठ के उपरांत लंगर का आयोजन कर प्रसाद ग्रहण कराया गया। गुरुसिंह सभा के प्रधान अमरजीत सिंह ने बताया कि सिक्खों के पहले गुरु नानक देव जी का जन्म संवत 1526 को कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ। सिक्ख धर्म के अनुयायी इस दिन को प्रकाश उत्सव और गुरु पर्व के नाम से मनाते हैं। शाम होते ही झालरों के बीच गुरुद्वारे की छठा बिखेर रही थी। दोपहर से शुरू हुए पूजा पाठ व लंगर के उपरांत रागी जत्था द्वारा सभी को गुरु वाणी बताई गई। साथ ही रात्रि में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसको देख सभी मंत्रमुग्ध हो उठे थे। मौके पर मीत प्रधान अमनदीप सिंह, जेनरल सेक्रेटरी हरप्रीत सिंह बंटी, कुलप्रीत सिंह, मनवीर सिंह, अवतार सिंह समेत अन्य सिक्ख समुदाय के लोग मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026