गुठनी: ससुराल से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की यूपी में गोली मारकर हत्या

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी एक युवक की बनकटा थाना क्षेत्र के अकटही-डरैला मार्ग पर शनिवार की सुबह ससुराल से घर लौटने के दौराने बाइक सवार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश युवक की पल्सर बाइक लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर हत्यारों की तलाश में जुट गई। घटनास्थल पर देवरिया एसपी संकल्प शर्मा,एएसपी राजेश सोनकर,सीओ अंशुमान श्रीवास्तव,थानाध्यक्ष मुकेश मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए। मृतक की पहचान उसके पॉकेट में स्थित आधार कार्ड से किया गया। जो गुठनी थाना के हरपुर गांव निवासी अखिलेश्वर प्रसाद का 28 वर्षीय पुत्र सूरज राम बताया जाता है।स्वजनों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सूरज राम अपने ससुराल खामपार थाना के ग्राम सरया के टोला दुधई में अपने ससुर गोपाल प्रसाद के यहां से वापस अपने घर आ रहा था।

मृतक सूरज राम की पत्नी रीमा देवी अपने 8 मांह के दुधमुहे बच्चे के साथ मायके में ही रहती है। सूरज राम दो माह पहले गुजरात के अहमदाबाद से घर आया था ।वह वहां प्राइवेट नौकरी करता है। इसके परिवार के सभी लोग वही रहते हैंं। घर पर कोई नहीं है ।इसलिए वह ससुराल में ही रहता था।उसे हाल ही मे अहमदाबाद जाना था।इसलिए वह ससुराल से अपने गांव हरपुर किसी कार्य बस जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार हमलावर अकटही जैतपुरा मार्ग पर नोनार पांडे गांव की पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशों ने सूरज राम की गोली मारकर हत्या कर दी और उसकी पल्सर बाइक लेकर फरार हो गए। गोली उसके सीने में पर लगी और उसकी मौत हो गई । लोगों का कहना है कि अकटही बाजार चौराहे से उसके पीछे तेजी से एक बाइक पर दो युवक सवार थे तेजी से पीछा कर रहे थे जिससे वह अनभिज्ञ था उसके बैग से निकले कुछ रसीद के आधार पर कहा जा सकता है कि उसके पास मोटी रकम थी जिसको बदमाशों ने लूट लिया। पुलिस शव को भाटपार रानी अस्पताल लाई। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

मौत की सूचना पर उसके माता पिता गाँव के लिए हुए रवाना

यूपी के बनकटा थाना क्षेत्र के नोनार के पास युवक की हत्या की सूचना आग के तरह पुरे क्षेत्र में फ़ैल गई। सूचना मृतक के पिता तक अहमदाबाद तक पहुँच गई। आशीर्वाद पास के लोगों नें बताया की सूरज के माता बचिया देवी,पिता अखिलेश राम और भाई आकाश और , बहन आरती कुमारी सभी लोग गाँव के लिए निकल लिए हैं। वहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026