गुठनी: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

रविवार को यूपी के सलेमपुर में सड़क दुर्घटना में हुआ था घायल

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी देवरिया(यूपी) के सलेमपुर में साइकिल सवार को बचान के दौरान बाइक सवार दो युवकों की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई जबकि साइकिल सवार का इलाज किसी अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान डरैला निवासी बलिंद्र यादव के पुत्र अनिकेत कुमार तथा देवरिया के सलेमपुर थाना क्षेत्र के सोनहुला निवासी जय कुमार यादव के रूप में हुई है जबकि घायल की पहचान बालेपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार शर्मा के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि डरैला निवासी अनिकेत कुमार तथा सलेमपुर के सोनहुला निवासी जय कुमार यादव एक ही बाइक पर सवार होकर देवरिया से घर लौट रहे थे तभी सलेमपुर में एक साइकिल सवार को बचाने के दौरान अनियंत्रित हो गए साइकिल में टक्कर दिए।

इस दौरान बाइक व साइकिल सवार तीनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही सलेमपुर थाने की पुलिस तीनों घायलोंं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराई जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के देवरिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। देवरिया अस्पताल में इलाज के दौरान जय कुमार यादव की मौत हो गई जबकि् घायल अनिकेत काे उसके स्वजन इलाज के लिए पीजीआइ लखनऊ लेकर चले गए जहां चिकित्सकों ने अनिकेत को मृत घोषित कर दिया। सलेमपुर कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया गया है। वहीं स्वजनों के आवेदन पर पुलिस प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं अनिकेत की मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026