गुठनी: गंडकी नदी में नहाने गए युवक की नदी में डूबने से मौत, कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित पश्चिमी मुहल्ले के समीप गंडकी नदी में शनिवार शाम नहाने गये एक युवक की मौत गहरे पानी मे डूबने से हो गयी. युवक की पहचान गुठनी नगर पंचायत के पुराना थाना मुहल्ला निवासी सोमारी पासवान का पुत्र कन्हैया मांझी (23) बर्ष के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि कन्हैया शाम को घर से नदी के तरफ नहाने के लिए गया और गुठनी छठ घाट के समीप छोटी गंडकी नदी में नहाने लगा. नहाने के क्रम में वह गहरे पानी मे बह गया और डूबने लगा. लोगो ने उसे डूबता देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया. नदी किनारे अन्य युवकों ने शोर मचाते हुये पानी मे उसे बचाने के लिये कूदे और उसको पानी से निकाल कर आनन फानन में अस्पताल लाया. अस्पताल ले जाने के क्रम में ही कन्हैया ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

अस्पताल में मौजूद डॉक्टर द्वारा मौत की पुष्टि करते ही परिजनों में कोहराम मच गया. कन्हैया अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था परिजनों ने बताया की कन्हैया की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुयी थी. इस संबंध में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. परिजनो के लिखित शिकायत पर पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी. थाना क्षेत्र के गंडकी नदी में शनिवार शाम नहाने गये एक युवक की मौत गहरे पानी मे डूबने से हो गयी. उसके शव को ग्रामीणों द्वारा रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया. उसके मौत की सूचना मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया.

परिजनों के विलाप से घर परिवार सहित पूरे मुहल्ला का माहौल गमगीन हो गया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिवार में उसकी पत्नी अनिता देवी समेत उसके दो बड़े भाई है. युवक की मौत की सूचना के बाद जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा लग गया. जिसमें मुख्यपार्षद राजेश गुप्ता, प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह, पार्षद अजय दुबे, सुभाष ठाकुर, मनोज गुप्ता, मुकुल वर्मा, नीतीश कुशवाहा, दिलीप गुप्ता, सुनील ठाकुर, अरविंद यादव, राजनाथ राम समेत दर्जनों जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार का ढांढस बढ़ाया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026