परवेज अख्तर/सिवान: सीओ शंभूनाथ राम व थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में लंबे समय बाद शनिवार को फरियादियों की काफी भीड़ लगी. थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में अधिकारी द्वय ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना. जनता दरबार में आये अधिकांश भूमि विवाद को सीआई तारकेश्वर पांडे और संबंधित राजस्व कर्मचारी ने वादी प्रतिवादी द्वारा दिये गये दस्तावेज का अवलोकन करने के बाद मामले को सुलझया. लंबे समय तक लॉकडाउन के कारण नहीं लग सके जनता दरबार से काफी मामले लंबित थे. जिन पर सुनवायी और कार्रवायी शुरू हो गयी.
जनता दरबार में जतौर, भगवानपुर, बलुआ सहित भिन्न भिन्न गांवों के मामले आये. कुछ मामलों का मौके पर निष्पादन हुआ और कुछ मामले को अगले जनता दरबार में कागजात के साथ बुलाया गया. सीओ तथा थानाध्यक्ष ने जनता दरबार में पहुंचे लोगों को कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये मास्क लगाने की अनिवार्यता को समझाया और कोरोना से बचाव के हर तरीकों पर अमल करने का सुझाव भी दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…