गुठनी: आईसा ने कंगना रनौत का किया पुतला दहन

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को आईसा के प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत कुशवाहा के नेतृत्व में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित अभिनेत्री कंगना रनौत का पुतला दहन किया गया। इंद्रजीत कुशवाहा ने केंद्र सरकार से कंगना रनौत को दिया गया पद्मश्री पुरस्कार वापस लेने की अपील की।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

कहा कि कंगना द्वारा स्वतंत्रता को ‘भीख में मिली आजादी’ बताए जाने की बात पूरी तरह बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि इस वक्तव्य से शहीदों का अपमान हुआ है। मौके पर सहलंती देवी, मंतिरा देवी, देवंती, देवी, अंगद पटेल, शेषनाथ राम, चन्द्रप्रकाश साह, खुर्शीद अंसारी, रोहित राम, अवधेश चौधरी, लेनिन कुमार थे।