परवेज अख्तर/सिवान: राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 227 रामजानकी मार्ग पर गुठनी चौराहा पर कश्मीर से छपरा सेव का ट्रक लेकर जा रहे सह चालक जम्मू कश्मीर के अयाज व पीएचसी से घर जा रही आशा कार्यकर्ता ललिता देवी को अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दिया. जिससे दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल कश्मीरी युवक तथा आशा कार्यकर्ता को ग्रामीणों ने अस्प्ताल पहुंचाया. गुठनी पीएचसी के चिकित्सक देवेंद्र रजक ने स्थिति गंभीर देखते हुये कश्मीरी युवक अयाज को सीवान सदर रेफर कर दिया. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि कश्मीर से सेव का ट्रक लेकर उसका चालक व सह चालक छपरा जा रहे थे.
गुठनी चौराहे पर ट्रक को रोककर चालक व सह चालक चाय पीने लगे. इसी क्रम में अयाज पानी लेने सड़क किनारे एक दुकान पर खड़ा हुआ ही था कि यूपी के तरफ से आया एक अनियंत्रित डम्फर ने अयाज और ललिता को ठोकर मारते हुये निकल गया. कश्मीरी युवक को ग्रामीणों ने पहचाना नहीं और उसके पहचान के लिये फोटो शोसल मीडिया पर वायरल करने लगे. कुछ देर बाद उसका साथी सह ट्रक चालक उसको ढूंढने लगा तो किसी ने अस्पताल जाकर देखने को कहा. तब वह अस्पताल पहुंच पहचान कर उसको लेकर सीवान सदर गया. घटना की जानकारी मिलने थाने के एएसआई जयलाल राम मौके पर पहुंच कर ट्रक को पुलिस देखरेख में सुरक्षित खड़ा करवाया और घायल का विवरण नोट किया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…