गुठनी: दुर्घटना में भाई-बहन और भांजी घायल

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी के सरेया गांव के समीप बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक पर सवार भाई-बहन और भांजी घायल हो गये. गुठनी पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को सदर अस्पातल रेफर कर दिया. मालूम हो कि हुसैनगंज थानाक्षेत्र के गड़ार गांव निवासी मोहन साहनी की पत्नी अपने भाई यूपी के बेल्थरा थानाक्षेत्र के दोथ गांव निवासी विश्वकर्मा साहनी के साथ मायके जा रही थी.

यूपी बिहार मुख्य मार्ग पर गुठनी के सरेया गांव के आगे एक ट्रक के अचानक ब्रेक लगा देने बाद ट्रक और बाइक सवार दोनों अनियंत्रित होकर टकरा गये. ट्रक टक्कर के बाद बाइक पर सवार महिला और उसकी एक वर्ष की बच्ची सहित भाई भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. हुसैनगंज के गड़ार निवासी मोहन उर्फ खेदारु साहनी की पत्नी अपने मायके राखी बंधवाने जा रही थी. भाई विश्वकर्मा और बच्ची अनु दोनों की हालत नाजुक है. घटना बुधवार की देर शाम की है. इधर सदर अस्पताल से गंभीर हालत में मामा-भांजी को पटना रेफर कर दिया गया.`

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026