परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाने की टीम ने मैरवा-गुठनी मुख्य मार्ग पर भटही गांव के समीप जांच के दौरान एक कार में रखी 256 लीटर अंग्रेजी शराब और कार को जब्त कर लिया।थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया गुप्त सूचना मिली कि एक कार में शराब यूपी से गुठनी क्षेत्र के रास्ते से सिवान लाई जा रही है तभी पुलिस ने भटही गांव के वाहन जांच शुरू कर दी गई।
पुलिस ने जांच के लिए एक कार को रोका और उसकी जंच की तो उसमें शराब पाई गई। इस दौरान कार चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा। पुलिस शराब समेत कार को जब्त कर थाना लाई। कार किसकी है पुलिस इसकी जांच में जुटी थी। वहीं दूसरी ओर नौतन थाने की गश्त दल ने 370 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…