परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना परिसर में सोमवार की शाम जन्माष्टमी व चेहल्लुम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में जन्माष्टमी व चेहल्लुम सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह ने की। इस मौके पर बीडीओ डा. संजय कुमार ने कहा कि आप सभी जन्माष्टमी व चेहल्लुम आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। इंटरनेट मीडिया पर चलने वाले अफवाहों से बचें।
उन्होंने कहा कि इस दौरान शरारती तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। गलत अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि गुठनी बहुत शांत बाजार है। यहां सभी समाज के उत्सवों को एक साथ मिलकर मनाया जाता है। इस परंपरा का निर्वहन करने की अपील की। मौके पर सीआइ कृष्णा प्रसाद गुप्त, दिलीप गुप्ता, ललन राय, श्रीनिवास गुप्ता समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…