गुठनी: सेल टैक्स विभाग ने 10 लाख का पान मसाला किया जब्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग पर चिताखाल गांव के समीप सेल टैक्स विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ट्रक से प्रतिबंधित पान मसाला जब्त किया। जब्त पान मसाला की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार प्रतिबंधित पान मसाला चोरी-छिपे बेचने के लिए ट्रक से कहीं ले जाया जा रहा था। सेल टैक्स विभाग ने विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी की कार्यवाही शुरू कर दी है। सारण रेंज के सेल टैक्स के डिप्टी कमिश्नर विक्की कुमार ने बताया कि यूपी के कानपुर से आ रहे डीसीएम को सूचना मिलने के बाद रोका कर उसकी तलाशी ली गई तो उसके चालक ने बताया कि वह पान मसाला और तंबाकू सिवान ले जा रहा है।

जब उसे हिरासत में लेकर जांच की गई तो ट्रक के ऊपर पान मसाला के 100 और तंबाकू से भरे 40 कार्टन रखे हुए थे, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। सेल टैक्स के डिप्टी कमिश्नर का कहना था कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी तरह का कागजात, चालान, बिल्टी इत्यादि जरूरी कागजात चालक द्वारा नहीं दिया गया हैं। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि जब्त ट्रक को प्रखंड कार्यालय परिसर में रखा गया है। उसकी देखरेख के लिए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया हैं। अभी तक सेल टैक्स विभाग की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026