गुठनी: सड़क दुर्घटना में सीएलएफ की सचिव सुशीला की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी जीविका परियोजना के सागर सीएलएफ की सचिव शुशीला देवी की सड़क दुर्घटना में शनिवार शाम मौत हो गयी। सुशीला शनिवार को कार्यालय समय अपने सीएलएफ पर आयी थी और कार्यालय से अपने पुत्र रवि के साथ बाइक से अपने घर जा रही थी उसी क्रम में गुठनी दरौली मुख्य मार्ग पर सेलौर गांव के समीप एक अन्य बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। बाइक से ठोकर लगते शुशीला सड़क पर गिरकर अचेत हो गयी। ग्रामीणों ने उनको आनन फानन में गुठनी पीएचसी लाया जहां से चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख सिवान सदर रेफर कर दिया। सिवान ले जाने के क्रम में शुशीला ने रास्ते मे दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी होने पर जीविका दीदियों में शोक की लहर दौड़ गयी। शुशीला देवी गुठनी थानाक्षेत्र के बसुहारी गांव निवासी गणेश राम की पत्नी है। इन्होंने जीविका से जुड़कर जीविका दीदियों के बीच काफी अच्छा काम किया जिसके फलस्वरूप जीविका के संकुल स्तरीय समिति के सचिव पद पर आम चुनाव से चयनित किया गया था। गत 22 मई को जीविका द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शुशीला देवी को सम्मानित किया गया था तथा उनके द्वारा कई अतिथियों को सम्मानित करवाया गया था। शुशीला देवी की मौत जीविका परियोजना तथा जीविका दीदियों के लिए बहुत काफी क्षति है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026