गुठनी: हवन व पूजन के साथ हुई शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड के करदासपुर में चल रहे शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति रविवार को हवन पूजा के साथ हो गई। अंतिम दिन हवन पूजा एवं यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण एवं जयकार से पूरा वातावरण गूंज उठा। यज्ञाचार्य रंजीत नाथ तिवारी ने बताया कि यज्ञ एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है। यज्ञ में तिल, जौ, चावल, गुड़ और घी के हवन से वातावरण शुद्ध होता है। साथ ही पुराणों में ऐसा वर्णन है कि हवन से देवताओं को भोजन मिलता है, जब देवता पुष्ट और बलिष्ट रहते हैं तब संसार के सभी जीवों को सहयोग करते हैं।

हमारे सत्य सनातन धर्म में पंचतत्वों की भी पूजा देव स्वरूप में की जाती है। उन्होंने कहा कि मिट्टी, जल, अग्नि, आकाश और हवा ये सभी देवता हैँ। यज्ञ के माध्यम से इन्हें शुद्ध करने का प्रयास किया जाता है। वहीं कथा प्रवचन व रासलीला, रामलीला के माध्यम से समस्त मानव को परमात्मा को जोड़ने का प्रयास करते हैं। इस मौके पर अनूप पांडेय, प्रमोद द्विवेदी, पंडित राजेंद्र तिवारी, दिनेश पांडेय, यजमान बांका यादव, गोरख यादव समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024