परवेज अख्तर/सिवान: राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 227-ए गुठनी मैरवा मुख्य मार्ग पर जतौर बाजार के समीप मंगलवार रात्रि हुयी सड़क दुर्घटना में सीवान कचहरी में कार्यरत एक पेशकार रंजन श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गये. जिनकों प्राथमिक ईलाज के बाद सीवान सदर रेफर कर दिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की रात्रि करीब नौ बजे गुठनी मैरवा मुख्य मार्ग पर केल्हरुआ और जतौर बाजार के बीच जोरदार आवाज सुनकर हमलोग पहुंचे, तो देखे कि कार में सवार व्यक्ति काफी गंभीर रूप से घायल हो गया है, और जिस ट्रैक्टर से भिड़ंत हुयी थी, वह आगे निकलते भाग निकला है.
कार में सवार व्यक्तियों को गंभीर हालत में देख अस्पताल में एंबुलेंस चालक को फोन कर बुलाया गया और उन्हें गुठनी पीएचसी भेजा गया. गुठनी पीएचसी में घायल व्यक्ति ने अपना नाम रंजन श्रीवास्तव बताया तथा बोला कि सीवान कचहरी में पेशकर हैं. आवश्यक कार्य से यूपी के बलिया गये हुये थे. पीएचसी के चिकित्सक ने घायल की स्थिति नाजुक देखते हुये सीवान सदर रेफर कर दिया. ट्रैक्टर से इस कार की टक्कर से कार का पूरा परखच्चे उड़ गया है. दुर्घटनाग्रस्त कार घटनास्थल पर पड़ी हुई है और पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…