गुठनी: बढ़ते अपराध को लेकर भाकपा माले करेगा थाने का घेराव कल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना में क्षेत्र में बढ़ते अपराध के विरोध में भाकपा माले सोमवार को थाना का घेराव करेगा। यह जानकारी देते हुए माले नेता सुरेश राम ने बताया कि सोमवार को सभी माले कार्यकर्ताओं को कार्यालय पहुंचने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के भलुआ गांव में महिला को बाइक से कुचलकर बेरहमी से मारना, बकुलारी निवासी कृष्ण मुरारी प्रसाद की पीट-पीटकर हत्या, झझौर निवासी दिनेश मांझी की हत्या, सोहागरा में पूर्व मुखिया पर जानलेवा हमला, पिपरपाती निवासी अशोक दुबे की गोली मारकर हत्या, दबंगों द्वारा गरीबों की भूमि पर कब्जा समेत आपराधिक घटनाएं घट चुकी है।

इसके बावजूद पुलिस आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण करने में असफल है। इस कारण बदमाशों को मनोबल बढ़ता जा रहा है। वहीं दबंगों और अपराधियों के वजह से पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी तक नहीं की जाती है। इस मौके पर पूर्व विधायक अमरनाथ यादव, सोहिला गुप्ता, रवींद्र पासवान, नवमी लाल मांझी, इंद्रजीत कुशवाहा समेत काफी संख्या में लोग इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026