बैंक कर्मियों द्वारा ग्राहकों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी
परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के गुठनी शाखा में ग्राहकों को अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना बीमा के लिए शाखा प्रबंधक, उप शाखा प्रबंधक, कैशियर व बैंक मित्रों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इससे ग्राहक काफी परेशान दिख रहे हैं। ग्राहकों को कहा जा रहा है कि अटल पेंशन योजना करा लें नहीं तो सरकारी योजना से वंचित रह जाएंगे।
ग्राहकों का आरोप था कि जब भी वे बैंक में राशि जमा या निकासी को जाते हैं तो बैंक कर्मियों द्वारा इस कार्य के लिए उन्हें परेशान किया जाता है। शाखा प्रबंधक झुना राम ने बताया कि इस योजना को ज्यादा से ज्यादा करने का दबाव बनाया जाता है और हमलोगों को एक लक्ष्य दिया जाता है कि अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और सुरक्षा बीमा योजना के कंपेन में प्रत्येक दिन कम से कम 20 ग्राहकों को इन सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…