गुठनी: तिलक समारोह में खाने के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक की मौत

गुठनी थाने के नैनीजोर गांव में बीते शुक्रवार को हुई घटना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाने के नैनीजोर गांव में शुक्रवार को मंजू देवी के घर आयी तिलक के दौरान खाने को लेकर गांव व तिलक लेकर आये संबंधियों के बीच हुयी मारपीट में घायल युवक की मौत रविवार को इलाज के दौरान गोरखपुर में हो गयी. युवक की मौत के बाद परिजन उसके शव को लेकर गुठनी थाना पहुचे जहां से थानाध्यक्ष ने पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये सीवान सदर भेज दिया. मौत का शिकार युवक नैनीजोर गांव निवासी बालकिशुन राम का पुत्र दुर्गेश कुमार(22 वर्ष) है.दुर्गेश शुक्रवार को गांव की ही मंजू देवी के घर उनके बेटे के तिलक समारोह में खाने के लिये गया था और संबंधियों को खाना खिलाने में सहयोग कर रहा था.

खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर तिलक लेकर आये संबंधियों और गांव वालों के बीच तू-तू मैं-मैं हो गयी और विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गया.मारपीट के दौरान जिसको जो मिला उसी से एक-दूसरे पर प्रहार कर दिया. जिसमें बालकिशुन राम का पुत्र दुर्गेश कुमार सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये. ग्रामीणों ने गंभीर हालत में दुर्गेश को गुठनी पीएचसी लाया. जहां से चिकित्सक ने स्थिति नाजुक देखते हुये सीवान सदर रेफर कर दिया.परिजन बेहतर इलाज के लिये उसे गोरखपुर लेकर पहुचे और इलाज शुरू करवाया.रविवार को सूचना मिली की दुर्गेश नही रहा और उसकी मौत हो गयी. मौत की सूचना ज्योही गांव पहुंचा कोहराम मच गया और गांव का माहौल गमगीन हो गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026