गुठनी: पंचायत समिति के बैठक में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन सभागार में शुक्रवार की दाेपहर प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह की अध्यक्षता पंचायत समिति की बैठक हुई। बैठक में विकास योजनाओं संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही पदाधिकारियों की अनुपस्थित रहने के कारण जनप्रतिनिधियों में रोष देखा गया। बैठक की शुरुआत में प्रखंड के सभी पदाधिकारियों से परिचय से हुआ। उसके बाद प्रखंड कल्याण पदाधिकारी से एससी-एसटी लोगों को मिलने वाले लाभ पर चर्चा की गई। उसके बाद शिक्षा विभाग से समस्याओं पर चर्चा के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि आमने-सामने हो गए। इसी दौरान प्रखंड प्रमुख ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को अपने व्यवहार में सुधार लाने की बात कही।

जब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चुप नहीं हुए तो पड़री पंचायत के मुखिया ललन राय समेत अन्य जनप्रतिनिधियों एक स्वर से बीईओ को गुठनी से स्थानांतरण की मांग करनी शुरू कर दी। वहीं राजस्व विभाग द्वारा दाखिल खारिज में धन उगाही का आरोप लगाया गया है। सीओ के अनुपस्थित रहने के कारण कोई जवाब नहीं मिला। राशन कार्ड की समस्या और एमओ की लगातार अनुपस्थिति पर भी चर्चा हुई, लेकिन इस पर भी किसी भी पदाधिकारी द्वारा जवाब नहीं दिया गया। आंगनबाड़ी में आए दिन हो रहे हकमारी पर भी जनप्रतिनिधियों सवाल उठाया, लेकिन सीडीपीओ के अनुपस्थिति रहने के कारण कारण उचित जवाब नहीं मिल सका। बैठक में मुखिया क्रमश: नवमीलाल पासवान, अमित चतुर्वेदी, विजय सिंह, बीडीसी कुंवर विश्वकर्मा, रवींद्र पासवान, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कुमार कार्तिक, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आफताब आलम, सीआइ कृष्णा प्रसाद गुप्ता, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तारकेश्वर गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024