गुठनी: भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित पश्चिमी मोहल्ले में गुरुवार को भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष सुभाष ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन पहुंचाने तथा संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए दरौली विधानसभा प्रभारी राहुल तिवारी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को आम लोगों तक केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पहुंचाना है। मंडल अध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं पर गहनता से विचार-विमर्श करते हुए इसे जन-जन को अवगत कराने आ आह्वान किया।

बैठक में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना और लोगों को इसकी जानकारी देना, प्रत्येक बूथों पर बूथ समिति का गठन करना, लोगों को जोड़ना, एक महीने तक डोर टू डोर कैंपेन करने पर भी चर्चा की गई। स्पष्ट किया गया कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है कि नहीं। इस दौरान राज्य सरकार के काम पर भी चर्चा हुई। बिहार में राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था में सफल नहीं रहने का आरोप लगाया गया और बताया गया कि बिहार फिर जंगलराज की तरफ बढ़ रहा है। राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। इस मौके पर दिलीप गुप्ता, धर्मनाथ सिंह, विजय गुप्ता, जनार्दन ओझा, शेषनाथ सिंह, ब्रह्मा सिंह, अमित चौबे, समरजीत सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026