✍️परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी थाना परिसर में मंगलवार की शाम समारोह आयोजित सेवानिवृत्त चौकीदार ओमप्रकाश पांडेय को विदाई दी गई। इस मौके पर थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने उन्हें माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। मौके पर अन्य कर्मियों ने सेवानिवृत्त चौकीदार को उपहार देकर सम्मानित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि मुझे थाना में योगदान दिए अभी कुछ ही दिन हुए हैं बावजूद ओमप्रकाश पांडेय के काम करने के तरीके ने काफी प्रभावित किया है। पीएसआई श्रवण कुमार ने कहा कि ओमप्रकाश चौकीदार रहते हुए जितनी जानकारी रखते हैं बहुत कम लोगों में देखने को मिलता है। मौके पर सेवानिवृत्त चौकीदार सभी के सेवा काल में मिले सहयोग व प्रेम के प्रति आभार प्रकट किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…