गुठनी: सरयू का जलस्तर बढ़ने से किसान चिंतित, खेतों में घुसने लगा बाढ़ का पानी

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही वर्षा के कारण प्रखंड से हाेकर गुजरी छोटी गंडक व सरयू नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस कारण नदी किनारे दियरा इलाकों में बसने वाले किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। नदी का पानी गुठनी के सोहागरा, सोनहुला, श्रीकलपुर, गुठनी पश्चिमी, योगियाडीह, तीर बलुआ, ग्यासपुर, मैरिटार, दरौली के डुमरहर, अमरपुर, केवटलिया, दुब्बा समेत कई गांवों की खेतों घुस गया है। इससे किसान चिंतित हैं कि उनकी धान, सब्जी, मक्का आदि की फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है।

बाढ़ विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह दरौली में सरयू नदी का जलस्तर 61.060 मापा गया, जबकि यहां खतरे का निशान 60.82 मीटर निर्धारित है। यहां सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान से .24 मीटर अधिक है जबकि सिसवन में सरयू नदी का जल स्तर 56.720 मीटर मापा गया और यहां खतरे का निशान 57.04 मीटर निर्धारित है। यहां सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान से .32 मीटर नीचे है। बाढ़ विभाग के जेई रजनीश कुमार रवि ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा है, लेकिन स्थिति सामान्य है। विभाग के पदाधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024