परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड के किसानों को रबी खेतों में खाद व कीटनाशक के लिए किसान विभिन्न बाजारों का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उन्हें उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसके लिए किसान सीमावर्ती प्रदेश के बाजारों से महंगे दर में खरीदने को मजबूर हैं। किसानों का आरोप है कि यूरिया, डीएपी और अन्य उर्वरक के लिए उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है।
उसके बावजूद भी बिस्कोमान से मिलने वाले कोई भी उर्वरक उन्हें समय से नहीं मिल पा रहा है। इस कारण उन्हें यूपी के लार, मेहरौना समेत अन्य बाजारों से लाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मियों की मनमानी से इस तरह का दुर्व्यवस्था झेलनी पड़ती है। बीएओ विक्रमा मांझी ने ऐसी शिकायत से इन्कार किया और कहा कि यदि ऐसी शिकायत मिलती है तो इसकी जांच कर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…