परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बेलौर मठिया गांव में विवाहिता की मौत मामले में परिजनों ने एफआईआर दर्ज करायी है। मृतका के पिता ने आवेदन में कहा है कि शादी के बाद उसकी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। उन्होंने पति अभिनंदन गिरी, जयंती गिरी, कन्हैया गिरी, अमन गिरी व चांदनी गिरी को आरोपित किया है। उनका कहना था कि दहेज में चार पहिया वाहन, नगदी, सामान व गहने की मांग की जाती थी।
जब बेटी इन सामान को देने में असमर्थता जाहिर करती थी तो ससुराल पक्ष वाले शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उनका आरोप था कि उस पर केरोसिन छिड़क जला दिया गया और शव का चुपके से अंतिम संस्कार भी ससुराल पक्ष वालों ने कर दिया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…